Tuesday, 10 June 2014

A PERFECT CUP OF TEA CAN CHANGE YOUR LIFE………………


 A PERFECT CUP OF TEA CAN CHANGE YOUR LIFE………………

एक कप अच्छी चाय में क्या क्या होना ज़रूरी है? जनाब।थोड़ा सा दूध,गर्म पानी में घुली हुई चाय की पत्तियाँ,और स्वाद बड़ाने के लिए थोड़ी सी शक्कर के साथ एक धीमी आंच पर हल्का सा “PERFECT” उबाल। हाँ! यही तो है एक प्याली चाय की “PERFECT RECIPE” शायद ये सवाल किसी से भी पूछा जाता तो जवाब यही होता।
गज़ब की बात तो ये है कि हम सबको एक कप चाय की “RECIPE” तो पता है पर ये नहीं पता की एक अच्छी “PERFECT AND SATISFIED LIFE” को बनाने का “FORMULA” क्या है?इस दौड़ती भागती सी ज़िंदगी में अगर ज़िंदगी नाम की “PERFECT” चाय का प्याला बनाना है। तो जरूरी है,कि हम इसमें प्यार,अपनेपन और ईमानदारी का “PERFECT RATIO”में चुनाव कर मिलाएँ और इसे समझदारी और भरोसे की धीमी आंच पर उबाल दें।
अक्सर घरों में होने वाले तनाव का मुख्य कारण कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती,बस होते हैं तो बहुत ही छोटे छोटे कारण जिन पर हमारा ध्यान नहीं जाता और ये छोटी छोटी बातें कब बड़ी बन जाती हैं पता ही नहीं चलता।जैसे अगर हम चाय के बर्तन को सही आंच न दे तो या तो वो कम आंच की वजह से कच्ची रह जाएगी या ज्यादा आंच की वजह से जल जाएगी।जैसे शक्कर चाय की प्याली में सिर्फ इसीलिए मिलाई जाती है ताकि ज़रा सी मिठास के साथ स्वाद बड़  जाए पर गलती से भी इसकी अधिकता या कमी स्वाद को बिगाड़ सकती है। इसी तरह अगर आप अपने जीवन रूपी चाय मे छोटे छोटे “INGREDIENTS” जैसे अपने लाइफ पार्टनर पर भरोसा,उसके साथ ईमानदारी भरा व्यवहार और रिश्ते में मिठास बड़ाने के लिए वक़्त-वक़्त पर उन्हे ये एहसास कराना की वो आपके लिए कितने खास हैं,बेहद ही ज़रूरी है।पर उससे भी ज्यादा एहम है कि ये सब एक सही मात्रा में किया जाए,नहीं तो किसी भी चीज की अधिकता स्वाद को बिगाड़ भी सकती है,जैसे शक्कर की ज्यादा मात्रा “SUGAR” की बीमारी भी दे सकती है।
कहते हैं न “कि ज़िंदगी एक कप चाय की तरह है जैसा बनाएँगे वैसा ही स्वाद देगी।"
तो बस तैयार हो जाएँ अपने जीवन रूपी चाय के प्याले की स्वादभरी और PERFECT चुस्की लेने के लिए।

क्योंकि “एक प्याली चाय रिश्ते बना सकती है..........”

2 comments: